EPF New Rules 2026: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने EPF Rules में बड़ा बदलाव किया है। अब ₹15,000 से ज्यादा Basic Salary वाले कर्मचारियों के लिए पूरी सैलरी पर PF Contribution अनिवार्य नहीं होगा। कर्मचारी और Company आपसी सहमति से तय कर सकेंगे कि EPF Contribution सिर्फ Salary Limit तक होगा या फिर पूरी Basic Salary पर पहले की तरह जारी रहेगा। इस बदलाव का असर Take Home Salary, Retirement Fund और Financial Planning पर भी पड़ सकता है।