दिल्ली सरकार ने राजधानी के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) परिवारों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए एक बड़ी घोषणा की है। हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है कि दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारकों को होली और दिवाली के अवसर पर मुफ्त एलपीजी (LPG) सिलेंडर दिया जाएगा।