सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। International Market में Gold करीब $3,850 प्रति औंस और Silver $47 प्रति औंस के आसपास पहुंच गई है। दोनों कीमती धातुएं एक साल से ज्यादा समय के निचले स्तर के करीब हैं। अमेरिकी डॉलर 19 महीने के High पर पहुंच गया है। वहीं US Inflation के मजबूत आंकड़ों और Federal Reserve की संभावित Rate Hike ने Gold-Silver पर दबाव बढ़ा दिया है। इस वीडियो में जानिए सोना-चांदी क्यों गिर रहे हैं? क्या दिसंबर में Fed फिर ब्याज दरें बढ़ाएगा? MCX पर Gold और Silver का अगला Target क्या हो सकता है? क्या शादी के सीजन में सोना खरीदने का यह सही मौका है या अभी और गिरावट का इंतजार करना चाहिए?