MCX पर Gold 2 April वाला Contract अपने पिछले Close से 1,225 रुपये बढ़कर 1,62,750 रुपये प्रति 10 Gram पर Open हुआ। वहीं MCX Silver 5 May Contract पिछले Close से 4,340 रुपये की तेजी के साथ 2,69,900 रुपये प्रति Kilogram पर Open हुआ। कारोबार के दौरान Gold 1,617 रुपये प्रति 10 Gram की तेजी के साथ 1,63,142 के High पर रहा। वहीं खबर लिखे जाने तक Silver अपने पिछले Close से 8,691 रुपये प्रति Kilogram की तेजी के साथ 2,74,251 के Level पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान Silver ने 2,68,797 रुपये प्रति Kilogram का Low तो वहीं Gold ने 1,62,143 का Low बनाया।