क्या Gold सच में सस्ता होने वाला है? लंबे समय से दुनिया भर के Central Banks लगातार Gold खरीद रहे थे, जिससे Gold Prices को मजबूत सहारा मिल रहा था। लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है। ताजा Data के अनुसार कई बड़े Central Banks Market में Gold बेच रहे हैं, जिससे Supply बढ़ रही है और Prices पर दबाव बन सकता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की Report के मुताबिक Turkey, Russia और Azerbaijan जैसे देशों ने बड़ी मात्रा में Gold बेचा है।