Gold 5 June contract अपने पिछले close से 594 रुपये गिरकर 1,51,167 रुपये प्रति 10 gram पर open हुआ। वहीं MCX Silver 5 May contract पिछले close से 2,313 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,200 रुपये प्रति kilogram पर open हुआ। कारोबार के दौरान गोल्ड 722 रुपये प्रति 10 gram की गिरावट के साथ 1,51,039 के low पर रहा। वहीं, खबर लिखे जाने तक सिल्वर अपने पिछले close से 2,313 रुपये प्रति kilogram की गिरावट के साथ 2,39,200 के lower level पर पहुंच गया।