मंगलवार को कमोडिटी मार्केट बंद है, लेकिन बीते महीने के आखिरी कारोबारी दिन 27 फरवरी से 30 मार्च तक नजर डालें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 53,000 रुपये तक कम हुआ है. वहीं दूसरी ओर सोने का वायदा भाव भी 18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसल चुका है. खास बात ये है कि न सिर्फ एमसीएक्स, बल्कि घरेलू बाजारों में भी सोना-चांदी सस्ता हुआ है..