MCX पर Gold 2 April Contract अपने पिछले Close से 1,155 रुपये बढ़कर 1,56,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं MCX Silver 5 May Contract पिछले Close से 4,925 रुपये की तेजी के साथ 2,61,457 रुपये प्रति किलोग्राम पर Open हुआ। कारोबार के दौरान Gold 1,260 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 1,56,997 के High पर रहा। वहीं, खबर लिखे जाने तक Silver अपने पिछले Close से 4,925 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 2,61,457 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान Silver ने 2,58,338 रुपये प्रति किलोग्राम का Low, जबकि Gold ने 1,56,649 का Low बनाया।