भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तेजी से बढ़ती मांग के साथ एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है। इस पॉडकास्ट में हम Ashwani Dixit, फाउंडर Livanto Green से बातचीत कर रहे हैं, जो भारत में तेजी से बढ़ते EV चार्जिंग नेटवर्क का निर्माण कर रहे हैं। इस चर्चा में EV अपनाने की रफ्तार, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की अहमियत, इंडस्ट्री के सामने मौजूद चुनौतियां और आने वाले अवसरों पर विस्तार से बात हुई। साथ ही, यह भी समझने की कोशिश की गई कि कैसे इनोवेशन, स्टार्टअप्स और नई तकनीक भारत को क्लीन और सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।