India Economy के लिए एक बड़ी चेतावनी सामने आई है। Fitch Ratings की ताज़ा रिपोर्ट ने भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एजेंसी ने Middle East में बढ़ते तनाव, खासकर Iran-US conflict और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को देखते हुए India के Growth Forecast को घटा दिया है। भारत अपनी जरूरत का करीब 85% कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में अगर Oil Prices लंबे समय तक ऊंचे बने रहते हैं, तो इसका सीधा असर महंगाई, Current Account Deficit और रुपये पर पड़ सकता है। बढ़ती महंगाई से आम लोगों की जेब पर दबाव बढ़ेगा और बाजार में demand भी कमजोर हो सकती है।