क्या आने वाले 3-4 महीनों में Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) के मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे होने वाले हैं? Vi चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने टैरिफ बढ़ोतरी की जरूरत बताई है। कंपनी ₹45,000 करोड़ के नेटवर्क निवेश, 4G-5G विस्तार और बेहतर रेवेन्यू की बात कर रही है। इस वीडियो में जानिए क्यों टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं, Airtel के ARPU और मुनाफे के आंकड़े, और इसका आम ग्राहकों पर क्या असर पड़ सकता है। अगर आप Jio, Airtel या Vi का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो यह वीडियो जरूर देखें।