गौतमबुद्धनगर जिले के कई इलाकों में वेतन वृद्धि समेत कई मांगों को लेकर निजी कंपनियों के कर्माचारियों का उग्र प्रदर्शन हो रहा है। कर्मचारियों ने सरकारी और निजी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने पत्थरबाजी भी की। पथराव में पुलिस भी घायल हो गई। आइए जानते हैं किस बात पर निजी कंपनी के कर्मचारी भड़के हैं, कौन सी मांगें अधूरी हैं?