PB Fintech और Turtlemint के शेयरों में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली। वजह है IRDAI का insurance distribution economics को लेकर नया consultation paper. IRDAI ने insurance commissions, distribution costs, Expense of Management और customer protection से जुड़े कई बड़े बदलाव प्रस्तावित किए हैं। इस प्रस्ताव में health insurance, motor insurance और life insurance की commissions को लेकर नए caps की बात है। साथ ही renewal और porting commissions, bank-led insurance distribution और compulsory insurance bundling को लेकर भी बदलाव प्रस्तावित हैं।