PM Modi द्वारा Italy की PM Giorgia Meloni को ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट करने के बाद निवेशकों ने गलती से Parle Industries के शेयर खरीद लिए, जबकि असली कनेक्शन Parle Products से था। नतीजा शेयर में जोरदार उछाल! लेकिन ये पहला मामला नहीं है। Elon Musk के एक ट्वीट “Use Signal” के बाद निवेशकों ने मैसेजिंग ऐप Signal की जगह Signal Advance Inc में पैसा लगा दिया—और शेयर 5100% तक भाग गया! ऐसे ही Zoom और कई अन्य मामलों में भी “नाम के भ्रम” ने निवेशकों को भारी नुकसान और कभी-कभी मुनाफा भी दिया है।