मोदी सरकार के ढाई साल के दौरान शेयर बाजार में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। बाजार पर घरेलू और वैश्विक दोनों तरह के दबाव हैं। टैक्स, सरकारी नीतियां, महंगाई, ब्याज दरें, कंपनियों की कमाई, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और रुपये की कमजोरी जैसे फैक्टर बाजार की चाल को प्रभावित कर रहे हैं। आखिर बाजार पर कितना दबाव है और इसके पीछे बड़ी वजहें क्या हैं? जानिए इस खास रिपोर्ट में।