Stock Alert: IndiGo का शेयर 10% तक भागा, निवेश से पहले CEO के बारे में जान लीजिए | IndiGo Share PricernIndiGo का शेयर BSE पर 4327 रुपये प्रति शेयर के हाई तक पहुंचा। इस तेजी के पीछे मुख्य वजह कंपनी की ओर से नया Chief Executive Officer (CEO) नियुक्त करने की घोषणा थी। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ के महानिदेशक विलियम वॉल्श को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। वॉल्श इस साल 3 अगस्त या उससे पहले कार्यभार संभाल सकते हैं।