मार्च महीने के ट्रेंड पर नजर डालें, तो बाजार में लगातार वोलैटिलिटी बनी रही। कई सेशंस में तेज गिरावट के बाद हल्की रिकवरी भी दिखी, लेकिन यह टिकाऊ नहीं रही। विदेशी निवेशकों (FII) ने लगातार बिकवाली की, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने कुछ हद तक बाजार को सहारा देने की कोशिश की। पूरे एक महीने में प्रमुख इडेक्सों के परफॉर्मेंस की बात करें तो गिरावट जोरदार देखने को मिली…