Donald Trump ने Iran और India को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है और अगर ईरान अमेरिकी सैनिकों को नुकसान पहुंचाता है तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। वहीं भारत को लेकर ट्रंप ने कहा कि भारत ने वर्षों तक अमेरिका पर ऊंचे टैरिफ लगाए, लेकिन साथ ही प्रधानमंत्री Narendra Modi की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच जल्द एक बड़ी Trade Deal हो सकती है।