क्या अब UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा? क्या Google Pay, PhonePe और Paytm से पेमेंट करना महंगा होने वाला है? लोकसभा ने Payment and Settlement Systems Act, 2007 में संशोधन से जुड़ा एक नया बिल पास किया है, जिसके बाद UPI Charges और MDR (Merchant Discount Rate) को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस वीडियो में आसान भाषा में समझिए कि नया बिल क्या है, MDR क्या होता है, क्या अभी UPI पर कोई चार्ज लागू हुआ है, सरकार को कौन-सी नई शक्तियां मिली हैं और भविष्य में इसका आम लोगों, दुकानदारों और डिजिटल पेमेंट सिस्टम पर क्या असर पड़ सकता है।