विदेश में नौकरी करने का सपना है, लेकिन क्या इसके लिए पहले विदेश जाना जरूरी है? ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज कई Foreign Companies Online Hiring करती हैं, जहां भारत में रहते हुए ही Job के लिए Apply करने से लेकर Online Interview तक की पूरी Process पूरी की जा सकती है। यानी घर बैठे Foreign Company में Job पाने का मौका मिल सकता है और Job मिलने के बाद Work Visa की Process पूरी करके विदेश जाने का रास्ता खुल सकता है। लेकिन सिर्फ Online Apply कर देना ही काफी नहीं है। Foreign Job पाने के लिए आपकी Education, Experience, Skills और Resume काफी अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही यह भी देखना जरूरी है कि कंपनी Work Visa Sponsorship देती है या नहीं। इस वीडियो में जानिए Foreign JOB के लिए कहां और कैसे Apply करें, Resume में किन बातों का ध्यान रखें, Work Visa की क्या Process है और Fake Job Offers से कैसे बचें।