EPFO Update: ATM से निकलेगा PF का पैसा, लेकिन उससे पहले जान लीजिए TAX नियम!rnकर्मचारी भविष्य निधि यानी PF लंबे समय से नौकरीपेशा लोगों के लिए एक सुरक्षित Investment और Future Economic Security का आधार रहा है। लेकिन अक्सर यह शिकायत रहती थी कि जरूरत के समय PF से पैसा निकालना आसान नहीं होता—कई बार हफ्तों का इंतजार करना पड़ता है। अब इसी समस्या को खत्म करने के लिए Employees' Provident Fund Organisation यानी EPFO एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है, जिसे EPFO 3.0 के नाम से जाना जाएगा। यह नया System PF Subscribers के लिए Gamechanger साबित हो सकता है।