MCX पर Gold 2 April contract अपने पिछले close से 849 रुपये गिरकर 1,38,411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। तो वहीं MCX Silver 5 May contract पिछले close से 6,539 रुपये की गिरावट के साथ 2,18,628 रुपये प्रति kilogram पर open हुआ। कारोबार के दौरान Gold 2,576 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 1,36,684 के low पर रहा। तो वहीं खबर लिखे जाने तक Silver अपने पिछले close से 9,753 रुपये प्रति kilogram की गिरावट के साथ 2,15,414 के स्तर पर पहुंच गया।