MCX पर गोल्ड 2 अप्रैल वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने पिछले क्लोज से 327 रुपये गिरकर 1,55,658 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला..तो वही MCX सिल्वर 5 मई कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोज से 1,615 रुपये की गिरावट के साथ 2,51,498 रुपये प्रति किलोग्राम पर ओपन हुआ...कारोबार के दौरान गोल्ड 584 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 1,55,401 के लो पर रहा...तो वहीं, खबर लिखे जाने तक सिल्वर अपने पिछले क्लोज से 2,932 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 2,50,181 के स्तर पर पहुंच गया