Jio Platforms IPO: Reliance Industries की डिजिटल कंपनी Jio Platforms जल्द ही शेयर बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Jio Platforms करीब ₹3.8 लाख करोड़ का IPO ला सकती है, जिसके साथ देश के सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। ऐसे में सवाल है कि Jio IPO में निवेशकों के लिए कितना बड़ा मौका है? इस वीडियो में जानिए Jio Platforms IPO से जुड़ी हर जरूरी जानकारी-IPO का संभावित आकार, कंपनी की वैल्यूएशन, कारोबार, रेवेन्यू, मुनाफा, ARPU, कर्ज और IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कहां किया जाएगा। साथ ही समझेंगे कि Jio के टेलीकॉम, 5G, ब्रॉडबैंड, डिजिटल सर्विसेज, क्लाउड और AI कारोबार की आगे कितनी संभावनाएं हैं। लेकिन बड़ा IPO देखकर निवेश करना हमेशा सही फैसला नहीं होता। इसलिए वीडियो में Jio Platforms IPO से जुड़े संभावित जोखिम और वैल्यूएशन से जुड़े अहम पहलुओं को भी समझेंगे। क्या Jio IPO में पैसा लगाना फायदे का सौदा हो सकता है या फिर निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए? जानिए पूरी जानकारी इस वीडियो में।