RBI ने Repo Rate में 25 basis points यानी 0.25% की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद Repo Rate बढ़कर 5.50% हो गया है। RBI Governor Sanjay Malhotra की अगुवाई में Monetary Policy Committee ने यह फैसला लिया है। साथ ही RBI ने अपनी policy stance को Neutral से बदलकर Calibrated Tightening कर दिया है। RBI ने SDF Rate को 5.25% और MSF Range तथा Bank Rate को 5.75% पर adjust किया है। RBI Governor ने कहा कि global inflation बढ़ने का अनुमान है और दुनिया के कई बड़े central banks monetary policy को tighten कर रहे हैं।