बुधवार को Indian market का शानदार आगाज हुआ, जहां Nifty 50 389 अंक चढ़कर 24,231 पर और BSE Sensex 1,264 अंक मजबूत होकर 78,111 पर बंद हुआ। crude में नरमी, United States और Iran के बीच agreement की उम्मीद, साथ ही trade deal को लेकर Narendra Modi और Donald Trump की बातचीत जैसे factors ने market का mood बेहतर किया। लगभग सभी sectors हरे निशान में trade करते दिखे, जिससे market में तेजी बनी रही। इस बीच domestic brokerage firm सिस्टमैटिक्स ने technical आधार पर 3 stocks को positional investors के लिए चुना है।