8th Pay Commission Pension Update: 8वें वेतन आयोग के बाद केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स की पेंशन कितनी बढ़ सकती है? अगर आपकी मौजूदा बेसिक पेंशन ₹25,000, ₹40,000 या ₹50,000 है, तो 2.5, 3 और 3.5 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर नई पेंशन कितनी हो सकती है? इस वीडियो में समझिए 8वें वेतन आयोग के तहत पेंशन बढ़ोतरी का पूरा गणित। जानिए ₹25,000 की बेसिक पेंशन कैसे ₹75,000 या ₹87,500 तक पहुंच सकती है। साथ ही समझेंगे कि NC-JCM, AIDEF और Bharat Pensioners Samaj ने पेंशनर्स के लिए क्या बड़ी मांगें रखी हैं। इसके अलावा जानेंगे कि 7वें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन का फॉर्मूला क्या था, 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट कब तक आ सकती है और पेंशनर्स को किन बदलावों की उम्मीद है।