8th Pay Commission को लेकर केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बीच सैलरी बढ़ोतरी और एरियर को लेकर चर्चा तेज है। अगर आपकी Basic Salary ₹44,900 है, तो 2.57 के Fitment Factor के आधार पर आपकी नई बेसिक सैलरी करीब ₹1,15,400 हो सकती है। इतना ही नहीं, जनवरी से दिसंबर 2026 तक का संभावित एरियर करीब ₹5,14,638 रुपये तक पहुंच सकता है। लेकिन आखिर ₹5.14 लाख का यह आंकड़ा निकला कैसे? 8वें वेतन आयोग में 2.57 Fitment Factor का क्या मतलब है? मौजूदा DA को एडजस्ट करने के बाद हर महीने कितने रुपये का अंतर बनेगा? और जनवरी से दिसंबर तक का पूरा Arrear Calculation क्या है?