SBI Data Leak: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) के 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी Dark Web पर सामने आई है। शुरुआती जांच में ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि और घर के पते जैसी जानकारियां लीक होने की बात सामने आई है। इस वीडियो में जानिए SBI Data Breach का पूरा मामला क्या है? ग्राहकों का कौन-सा डेटा लीक हुआ है? क्या आपका बैंक अकाउंट और पैसा सुरक्षित है? साइबर अपराधी लीक हुई जानकारी का इस्तेमाल Online Fraud और Phishing के लिए कैसे कर सकते हैं? साथ ही समझेंगे कि SBI के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने साइबर हमलों से निपटने के लिए AI यानी Artificial Intelligence को लेकर क्या तैयारी बताई है।