IDBI Bank को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। सरकार ने बैंक की करीब 60.72% हिस्सेदारी कनाडा की Fairfax Financial Holdings की सब्सिडियरी को बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। करीब ₹52,878 करोड़ की इस डील के बाद IDBI Bank के मालिकाना ढांचे में बड़ा बदलाव हो सकता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या IDBI Bank के ग्राहकों का पैसा सुरक्षित है? अगर आपका इस बैंक में Savings Account, Fixed Deposit (FD) या दूसरी जमा राशि है, तो इस डील का आप पर क्या असर पड़ेगा?