अमेरिका में पढ़ाई करने और डिग्री के बाद वहीं नौकरी करने का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए H-1B Visa से जुड़ा नया प्रस्ताव अहम हो सकता है। अमेरिकी Department of Homeland Security (DHS) ने रोजगार आधारित वीजा आवेदनों की जांच से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। अगर इसे मंजूरी मिलती है, तो H-1B Visa के कुछ आवेदनों की दोबारा जांच हो सकती है। इस वीडियो में जानिए H-1B Visa के नए प्रस्ताव का भारतीय छात्रों पर क्या असर पड़ सकता है। F-1 Student Visa, OPT और STEM OPT के बाद अमेरिका में नौकरी करने की प्रक्रिया कितनी मुश्किल हो सकती है? क्या पहले से H-1B Visa हासिल कर चुके लोगों को भी परेशानी होगी? अमेरिकी कंपनियों के लिए वीजा स्पॉन्सर करना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है? साथ ही जानिए, अमेरिका में पढ़ाई और करियर की योजना बनाने वाले छात्रों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ध्यान दें, यह अभी एक प्रस्ताव है, अंतिम नियम नहीं। इस पर 13 नवंबर 2026 तक सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी गई हैं।