भारत में क्या Stagflation का खतरा बढ़ रहा है? Stagflation ऐसी आर्थिक स्थिति है, जिसमें महंगाई ऊंचे स्तर पर बनी रहती है, आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी पड़ जाती है और बेरोजगारी का दबाव भी बढ़ सकता है। इसका असर आम लोगों की कमाई, बचत, निवेश और खर्च करने की क्षमता पर पड़ता है। इस वीडियो में जानिए Stagflation क्या है, इसके प्रमुख संकेत क्या होते हैं, भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने क्या चुनौतियां हैं और ऐसी स्थिति में निवेशकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही समझिए कि महंगाई के दौर में अपनी बचत और निवेश को सुरक्षित रखने के लिए क्या रणनीति अपनाई जा सकती है।