Binance Hack: दुनिया के सबसे बड़े Crypto Exchange Binance पर साइबर हमले की आशंका से क्रिप्टो बाजार में हड़कंप मच गया है। कंपनी ने सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए निकासी और जमा पर रोक लगा दी। शुरुआती जांच में अरबों डॉलर की क्रिप्टो संपत्ति प्रभावित होने की बात सामने आई है। हालांकि, Binance का कहना है कि ग्राहकों का पैसा सुरक्षित है और किसी भी नुकसान की भरपाई कंपनी खुद करेगी। इस घटना का असर Bitcoin समेत दूसरी Cryptocurrencies पर भी देखने को मिला। Tether और Circle ने भी संदिग्ध टोकन फ्रीज किए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि Binance पर हुए इस कथित साइबर हमले का Crypto बाजार और निवेशकों के भरोसे पर कितना असर पड़ेगा? क्या Bitcoin में गिरावट और बढ़ सकती है? जानिए इस पूरी घटना की वजह, अब तक की जांच और निवेशकों के लिए जरूरी बातें।